दक्षिण-पश्चिम जापान के क्युशू द्वीप के कुमामोतो प्रांत में शुक्रवर देर रात आए 7.3 तीव्रता के भूकंप में करीब 20 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है और करीब 1500 लोग घायल हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि चीन इस आपदा से काफी चिंतित है और इसमें घायल तथा मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।
इससे पहले जापान में गुरुवार की रात को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 गुरुवार मापी गई थी।
लु ने कहा कि अभी तक इस भूकंप में किसी भी चीनी नागरिक के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है।
प्रवक्ता ने कहा कि वह करीबी तौर पर इस आपदा स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे।
dharmpath.com dharmpath