हंदवाड़ा छेड़छाड़ : मां ने कहा, पुलिस ने दबाव में बनवाया वीडियो

श्रीनगर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। हंदवाड़ा में इस हफ्ते की शुरुआत में एक सैन्यकर्मी द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ की शिकार हुई लड़की की मां ने शनिवार को कहा कि लड़की द्वारा वीडियो बनाकर दिया गया बयान पुलिस के दबाव में दिया गया था।

श्रीनगर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। हंदवाड़ा में इस हफ्ते की शुरुआत में एक सैन्यकर्मी द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ की शिकार हुई लड़की की मां ने शनिवार को कहा कि लड़की द्वारा वीडियो बनाकर दिया गया बयान पुलिस के दबाव में दिया गया था।

इस मंगलवार को कथित तौर पर हुई इस छेड़छाड़ की घटना के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षाबलों के बीच हुई गोलीबारी में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सेना ने छेड़छाड़ में अपने किसी जवान की संलिप्तता से इनकार किया है।

मंगलवार को हुई इस छेड़छाड़ की घटना के बाद लड़की ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसके साथ कुछ स्थानीय लड़कों ने बदसलूकी की थी।

वहीं, इस घटना के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षाबलों के बीच हुई गोलीबारी में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

एनडीटीवी न्यूज को दिए साक्षात्कार में लड़की की मां ने कहा, “वह अन्य लड़कियों के साथ स्कूल से लौट रही थी और बाजार के एक शौचालय में गई थी। तभी वहां सेना का एक जवान आ गया। जिसे देखकर वह चिल्लाई। वहां जो लड़के मौजूद थे वे अपनी बहन का चिल्लाना सुनकर खुद पर काबू नहीं रख पाए। वहां भीड़ जमा हो गई जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की।”

उन्होंने कहा, “वह पुलिस के दवाब में थी। वह एक युवा लड़की है और सिर्फ 16 साल की है। उसे 5 दिनों तक हिरासत में रखा गया और हमें उससे मिलने भी नहीं दिया गया।”

पुलिस ने बताया कि उस लड़की और उसके पिता को ‘एहतियातन हिरासत’ में लिया गया है।

उस लड़की की मां और चाचा शनिवार की सुबह संवाददाताओं से बात करना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493