मेड्रिड, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। एक सर्वे के मुताबिक टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल, फुटबाल की दुनिया के जाने माने नाम इकर कैसिलास, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी स्पेन में सबसे ज्यादा पसंदीदा खिलाड़ी हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शुक्रवार को जारी किए गए सर्वे के अनुसार नडाल ने दूसरे साल 21.3 प्रतिशत वोटों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है।
उनके दृढ़संकल्प, प्रयास और खेल के प्रति समर्पण के कारण स्पेन के लोग उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानते हैं।
स्पेन की फुटबाल टीम के कप्तान कैसिलास 14 फीसदी वोटों के साथ दूसेर स्थान पर हैं। उनके बाद पुर्तगाल के किस्ट्रियानो रोनाल्डो हैं। रोनाल्डो के पीछे बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी हैं जिनके नाम 9.5 प्रतिशत वोट हैं।
इन खिलाड़ियों के पीछे बास्केटबाल खिलाड़ी पाउ गासोल आठ फीसदी वोट, फॉर्मूला वन ड्राइवर फर्नाडो ओलेंसो 7.8 फीसदी, बार्सिलोना के डिफेंडर जेरार्ड पीके 4.6 फीसदी, रियल मेड्रिड के कप्तान सर्गियो रामोस 3.3 फीसदी, एटलेटिको मेड्रिड के फर्नाडो टोरेस 2.8 फीसदी और बार्सिलोना के नेमार 2.6 फीसदी वोटों के साथ इस सूची में शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath