हैदराबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। इयोन मोर्गन (51) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत शुरुआती झटकों से उबरते हुए हैदराबाद सनराइजर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 143 रनों का लक्ष्य रखा है।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब रही। 2.4 ओवर में 18 के कुल स्कोर पर शिखर धवन (6) पवेलियन लौट गए। कप्तान डेविड वार्नर (13) को उमेश यादव ने 23 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।
मोइसिस हेनरिक्स (6) और दीपक हुड्डा (6) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। हैदराबाद ने 50 के कुल स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मोर्गन ने नमन ओझा (37) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला।
ओझा 117 के कुल स्कोर पर 17.4 ओवर में पवेलियन लौटे। अगले ओवर में मोर्गन भी 128 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में 43 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए।
अंत में अशीष रेड्डी (13) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
कोलकाता की तरफ से यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उनके अलावा मोर्ने मोर्कल ने दो और आंद्रे रसेल ने एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
dharmpath.com dharmpath