तेहरान, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान व यूरोपीय संघ ने तेहरान में यूरोपीय संघ का एक कार्यालय खोलकर संबंधों को आगे बढ़ाने पर शनिवार को सहमति जताई।
आईआरआईबी टेलीविजन के मुताबिक, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, प्रवास व मानवाधिकार सहित कई मुद्दों पर ईरान व यूरोपीय संघ के बीच भविष्य में सहयोग पर तेहरान में चर्चा की गई।
ईरान दौरे पर आए यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख फ्रेडरिका मोगेरिनी तथा ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ के बीच बैठक के बाद यह घोषणा की गई।
मोगेरिनी शनिवार को तेहरान पहुंचे। उनके साथ ऊर्जा, समुद्री मामलों व मत्स्य, परिवहन, बाजार व उद्योग क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों का एक दल भी आया है।
मोगेरिनी ईरान की मजलिस (संसद) के अध्यक्ष अली लरिजानी तथा सुरक्षा परिषद प्रमुक अली शमखानी से मुलाकात करेंगे।
dharmpath.com dharmpath