ऋतिक को आदर्श मानते हैं टाइगर

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ हमेशा से ही ऋतिक रोशन को प्रेरणा स्रोत बताते रहे हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही टाइगर ने अभिनेता को अपना आदर्श मान लिया था।

फिल्मों में अपने किरदारों के कारण दर्शकों और विशेषकर बच्चों के बीच सुपरहीरो के रूप में लोकप्रिय ऋतिक के प्रशंसकों की सूची बहुत लंबी है।

टाइगर ने कहा, “मैं ऋतिक का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन मैं उनकी नकल नहीं करता, क्योंकि मैं ऐसा कर नहीं सकता।”

आगामी फिल्म ‘बागी’ में नजर आने वाले टाइगर का कहना है कि अगर ऋतिक के पास समय रहा, तो वह उनके लिए अपनी फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखेंगे। टाइगर का कहना है कि ऋतिक की सलाह उनके लिए अहम है।

सब्बीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बागी’ 29 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493