चीन के शीर्ष राजनीतिक सलाहकार कोट डिलवोइर के दौरे पर रहे

यू नेशनल कमेटी ऑफ द चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसलटिव कांफ्रेंस (सीपीपीसीसी) के अध्यक्ष हैं। उन्हें इस दौरे के लिए कोट डिलवोइर के संसद अध्यक्ष गुइलाउमे सोरो ने आमंत्रित किया था।

यू ने कोट डिलवोइर के राष्ट्रपति आलासान वतारा के साथ आयोजित एक बैठक में कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध अब तक की सर्वश्रेष्ठ स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा, “मैं अपने इस दौरे से उन बातों को लागू करने का इच्छुक हूं, जिन पर पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में जोहानसबर्ग में चीन-अफ्रीका सहयोग फोरम (एफओसीएसी) में सहमति बनी थी।

यू ने कहा कि उनका यह दौरा विशेष रूप से उन 10 बड़ी योजनाओं पर केंद्रित था, जिनकी घोषणा दिसंबर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कोट डिलवोइर के पंचवर्षीय राष्ट्रीय विकास की घोषणा के साथ की थी। ये 10 बड़ी योजनाएं चीन-अफ्रीका सहयोग से संबंधित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493