दिल्ली नगर निगम उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवारों के नाम घोषित

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 13 वार्डो के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मतदान 15 मई को होगा।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने जिन नामों की घोषणा की, उनमें अनिल सिन्हा (कमुरुद्दीन नगर), भूपेंद्र मोहन भंडारी (शालीमार बाग उत्तर), महेंद्र नागपाल (वजीरपुर), नितिन तिवारी(बल्लीमारान), सुनील जिंदल(विकास नगर), कृष्णा गहलोत(नवादा), अशोक शर्मा(मटियाला), सुदेश टोकस(मुनीरका), नितिन शर्मा(नानकपुरा), ईश्वर सिंह प्रधान (भाटी), सुनील विधूड़ी(तहखंड), विनोद कुमार बिन्नी(खिचड़ीपुर) और जीतेंद्र सिंह शंटी(झिलमिल) शामिल हैं।

नामंकन दाखिन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। उम्मीदवार 30 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। वोटो की गिनती 17 मई को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493