दिल्ली : अपहृत अबोध बच्ची छुड़ाई गई, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां कथित तौर मामा द्वारा अपहृत चार महीने की मासूम बच्ची को बचा लिया गया और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

खजूरी खास के सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र चावला ने आईएएनएस को बताया, “हमने बच्ची के अपहरण के छह घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लोनी से हिना नामक बच्ची को बलि चढ़ाए जाने से पहले बचा लिया।”

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को बच्ची के पिता शान मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका साला आसिफ उनकी बच्ची का अपहरण कर ले गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया, “पूछताछ के दौरान आसिफ (23) ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने बच्ची का बलिदान देने के लिए 40,000 रुपये दिए थे, जिसके बाद बच्ची को मोहम्मद दिलशाद (30) के हवाले कर दिया था।”

उल्लेखनीय है कि दो आरोपी दिलशाद और इलियास हापुड़ और गाजियाबाद में देहरा कुटी के निवासी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493