दिल्ली में तेज गर्मी, सोमवार को धूल भरी आंधी के आसार (लीड-1)

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी रविवार को भी गर्मी से जूझती दिखी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राजधानी में सोमवार को आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और धूल भरी आंधी आ सकती है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सोमवार सुबह धुंध रह सकती है। आसमान पर आंशिक रूप से पूरे दिन बादल रह सकते हैं।”

अधिकारी ने कहा कि सोमवार को अधिकतर तापमान 39 और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493