उप्र : प्रेमिका ने प्रेमी को भिजवाया जेल

तिलकोत्सव की खुशी क्षण भर में काफूर हो गई। जहां डीजे की धुन पर कुछ देर पहले बच्चे थिरकने का मन बना रहे थे, वहां चंद मिनट में ही सन्नाटा पसर गया। मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र के करमपुर गांव का है।

पुलिस के मुताबिक, करमपुर निवासी रामप्रवेश राम का पुत्र अतुल कुमार कानपुर में जेई के पद पर तैनात था। उसी के विभाग में सहायक के पद पर कार्यरत एक लड़की से अतुल की नजरें चार हो गईं। दोनों ने परिणय सूत्र में बंधने का संकल्प भी लिया।

बताया जा रहा है कि काफी दिन तक दोनों वैवाहिक जीवन की तरह साथ-साथ रहे, लेकिन किन्हीं कारणों से अतुल ने परिवार के दबाव में आकर उस लड़की का साथ छोड़कर नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर की युवती से शादी करने की तैयारी कर ली। यहां उसका तिलकोत्सव था।

तिलकोत्सव की सूचना अतुल की प्रेमिका को मिल गई। शादी के कार्ड को आधार बनाकर युवती ने कानपुर के गोविंदपुर थाने में इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। साक्ष्य के आधार पर कानपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुखपुरा थाने पहुंची। इसके बाद करमपुर पहुंचकर सुखपुरा पुलिस के सहयोग से कानपुर पुलिस ने इंजीनियर को उसके दरवाजे पर गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों की मानें तो अतुल की प्रेमिका ने उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इधर, इंजीनियर अतुल की शादी काफी शान-शौकत से हो रही थी। उसे दहेज में चारपहिया वाहन भी मिली थी। शादी को भव्य बनाने के लिए अतुल व उसके परिवार वाले काफी तैयारी कर चुके थे, लेकिन कानपुर व सुखपुरा की पुलिस ने मिलकर सब ‘धुआं’ कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493