भोपाल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर सोमवार की सुबह से चल रही हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई है, वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है।
भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री, इंदौर का 23.3 डिग्री, ग्वालियर का 26.5 डिग्री और जबलपुर का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री, इंदौर का 38.4 डिग्री, ग्वालियर का 41.4 डिग्री और जबलपुर का 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath