बिहार में 2 बोलरो की टक्कर, 3 की मौत

बेतिया, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक घायल हो गए।

मुफस्सिल थाना के पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश कुमार ने सोमवार को बताया कि जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के खिरिया घाट गांव के कुछ लोग दरभंगा से बोलेरो में सवार होकर देर रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बेतिया-अरेराज मार्ग पर विपरीत दिशा से बारातियों को लेकर जा रहे एक अन्य बोलेरो से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार चार महिला समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को बेतिया के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतकों की पहचान खिरिया घाट गांव निवासी अभय पांडेय (35), उनकी मां शकुंतला देवी (60) और बेटी धन कुमारी (7) के रूप में की गई है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493