काबुल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान में अधिकारियों ने अफगानिस्तान की एक बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी जान लेने वाले किशोर के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है।
खामा प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तानमें ईरान के राजदूत मोहम्मद रजा बहरामी ने कहा कि देश के उप राष्ट्रपति ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की है।
बहरामी ने वादा किया है कि अधिकारी आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेंगे।
ईरान में इस किशोर ने छह साल की अफगानी बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। मीडिया के मुताबिक, घटना को छिपाने के लिए उसने बच्ची को तेजाब से जला दिया।
ईरान की पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने मामले की सुनवाई के लिए विशेष आदेश जारी किए हैं।
ईरान के वेरामिन शहर में बच्ची के साथ हुई इस भयावह वारदात को लेकर अफगानिस्तान के लोगों में बेहद गुस्सा है।
dharmpath.com dharmpath