अभिनेता जॉनी डेप की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में अदालत के समक्ष पेश

हर्ड सोमवार को क्वींसलैंड राज्य की अदालत में पेश हुई थीं, जहां 2015 में ऑस्ट्रेलिया आने पर अपने आगमन कार्ड में फेरबदल करने और अपने पालतू कुत्तों को साथ लाने का उल्लेख न करने संबंधी मामले में उनका बयान दर्ज किया गया।

ऑस्ट्रेलिया के कृषि एवं जल संसाधन विभाग के उप-सचिव लिन ओ’कोनेल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में विदेशी पालतू पशुओं एवं देश में आने वाली बीमारियों के खतरे से निपटने के लिए सख्त जैविक सुरक्षा की जरूरत है।

ओ’कोनेल ने कहा, “कुत्तों के आयात संबंधी शर्ते ऑस्ट्रेलिया को रेबीज व लीशमैनिया सहित अन्य बीमारियों व कीटों से बचाने के लिए बनाई गई हैं।”

उन्होंने कहा, “मिस हर्ड की हरकत ने हमारे नागरिकों, पालतू पशुओं व देसी जानवरों की सेहत को खतरे में डाला है।”

बताते चलें कि यह युगल मई 2015 में ऑस्ट्रेलिया के संगरोध नियमों का उल्लंघन करने के चलते सुर्खियों में आया था। दरअसल वे अपने पालतू कुत्तों को निजी विमान से ऑस्ट्रेलिया लाए थे और अधिकारियों से पालतू कुत्ते साथ लाने की बात छिपाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493