सीएनएन-आईबीएन फिर से बनेगा सीएनएन-न्यूज18

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। नेटवर्क 18 ग्रुप अपने अंग्रेजी समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन को फिर से सीएनएन-न्यूज18 के रूप में स्थापित करेगा। नए नाम और लोगो का अनावरण सोमवार रात आठ बजे किया जाएगा। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

बयान में बताया गया है कि इस चैनल की वेबसाइट आईबीएनलाइव डॉट कॉम का भी नाम अब न्यूज18 डॉट कॉम किया जा रहा है।

नेटवर्क 18 के अध्यक्ष आदिल जैनुलभाई ने कहा, “हम लोग अब ऐसे समय से गुजर रहे हैं जब ब्रेक्रिंग न्यूज की भूमिका सोशल मीडिया ने ले ली है। अब समाचार के स्रोत बहुत अधिक हैं, इस वजह से सिर्फ ब्रेक्रिंग न्यूज पर्याप्त नहीं है। इस प्रचुरता की समस्या के बीच गुणवत्ता का नुकसान होता है और उपभोक्ता यह नहीं जान पाता कि किस पर भरोसा किया जाए। समय और संसाधनों के अभाव में किसी भी मुद्दे की पूरी तहकीकात से भी समझौता करना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “इस कमी को महसूस करते हुए हम लोगों ने रिपोर्टिंग की गुणवत्ता, गहराई से विश्लेषण और प्रमुख मुद्दों पर सभी दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करके इस अव्यवस्था को तोड़ने की जिम्मेदारी उठाई है। इस बदलाव को लाने के लिए हम आशान्वित हैं, जिसमें हम पत्रकारों और उपभोक्ताओं को अपने कार्यक्रम के केंद्र में रखेंगे जो इस वक्त की अत्यंत महत्वपूर्ण जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493