व्यापारिक निर्यात लगातार 16वें महीने घटा (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। देश का व्यापारिक निर्यात मार्च 2016 में साल-दर-साल आधार पर 5.47 फीसदी गिरावट के साथ 22.72 अरब डॉलर का रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 24.03 अरब डॉलर था। यह लगातार 16वें महीने की गिरावट है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, पूरे वित्त वर्ष 2015-16 के लिए निर्यात 15.85 फीसदी गिरावट के साथ 261.14 अरब डॉलर का रहा, जो एक साल पहले 310.34 अरब डॉलर था।

मार्च महीने में आयात साल-दर-साल आधार पर 21.56 फीसदी गिरावट के साथ 27.78 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 35.42 अरब डॉलर था।

वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2015-16 में 15.28 फीसदी घटकर 379.59 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले 448.03 अरब डॉलर था।

मार्च महीने में तेल आयात साल-दर-साल आधार पर 35.30 फीसदी घटकर 4.79 अरब डॉलर का रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 7.41 अरब डॉलर था।

व्यापार घाटा मार्च में 5.07 अरब डॉलर का रहा, जो मार्च 2015 में 11.39 अरब डॉलर का था।

पूरे वित्त वर्ष 2015-16 का व्यापार घाटा घटकर 118.45 अरब डॉलर का रहा, जो एक साल पहले 137.69 अरब डॉलर का था।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े के मुताबिक, देश का सेवा निर्यात फरवरी 2016 में साल-दर-साल आधार पर 1.94 फीसदी घटकर 12.32 अरब डॉलर का रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493