मेसी की ‘कीमत’ 15.9 करोड़ डालर, रोनाल्डो की 11.4 करोड़ डालर

वालेंसिया (स्पेन), 18 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबाल खिलाड़ियों के काल्पनिक स्थानांतरण को लेकर किए गए एक अध्ययन के मुताबिक अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की कीमत 15.9 करोड़ डालर आंकी गई है। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कीमत इस अध्ययन के मुताबिक 11.4 करोड़ डालर आंकी गई है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह अध्ययन वालेंसिया के विश्वविद्यालय द्वारा फुटबाल खिलाड़ियों की कीमत आंकने की रूपरेखा के अंतर्गत किया गया। इससे पता चला कि यह दो खिलाड़ी पूरे विश्व में सबसे महंगे फुटबाल खिलाड़ी हैं और अगर आज कोई क्लब इन्हें लेना चाहे तो वह इनकी क्या कीमत लगाएगा।

मेसी ने रविवार को वालेंसिया के खिलाफ हुए स्पेनिश लीग के मैच में अपना 500वां गोल किया था। बार्सिलोना हालांकि यह मैच 2-1 से हार गई थी।

रोनाल्डो इस समय मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा गोल मारने वाले खिलाड़ी हैं। मेसी इस सूची में 23 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493