अर्नोल्ड बेटे को बना रहे अपने जैसा फौलादी

लॉस एंजेलिस, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। लगता है कि हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर अपने बेटे जोसेफ बीना को अपनी तरह फौलादी बनाना चाहते हैं। वह हाल में 18 साल के बेटे को भारी-भरकम व्यायाम करवाने की मंशा से जिम ले गए।

अर्नोल्ड पिछले सप्ताहांत वेनिस (कैलिफोर्निया) के गोल्ड्स जिम में बेटे के साथ पसीना बहाते देखे गए।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ को मिली कुछ फोटो में अर्नोल्ड (68) बेटे जोसेफ के पीछे खड़े दिख रहे हैं और उसे कसरत करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

जोसेफ लाल टीशर्ट पहने हुए थे और उन्होंने कलाई में कई बैंड बांधे हुए थे।

जोसेफ अर्नोल्ड व उनकी पूर्व घरेलू सहायिका मिल्ड्रेड बीना के बेटे हैं।

उनका प्रेम प्रसंग 2011 में उस वक्त सार्वजनिक हो गया था, जब उन्होंने व उनकी पूर्व पत्नी मारिया श्रिवर ने 25 वर्षो के वैवाहिक जीवन के बाद अलग होने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493