‘ढिशूम’ एक तार्किक मसाला फिल्म : साकिब

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘हवा हवाई’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके अभिनेता साकिब सलीम ने कहा है कि उनकी अगली फिल्म ‘ढिशूम’ ‘मारधाड़ से लबरेज’ व एक ‘तार्किक मसाला’ फिल्म है।

साकिब ने आईएएनएस को बताया, “ढिशूम’ फुल एक्शन फिल्म है। फिल्म के बारे में जानने के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा। इसकी पटकथा जबर्दस्त है और मेरे ख्याल से रोहित धवन (निर्देशक) ने इसे एक तार्किक मसाला फिल्म में तब्दील कर दिया है।”

उन्होंने कहा, “जब एक बंदा एक मसाला फिल्म बनाता है, तो वह मसाला फिल्म की बनाता है और जब तार्किक फिल्म बनाता है, तो तार्किक फिल्म ही बनाता है। मेरे लिए ‘ढिशूम’ एक तार्किक मसाला फिल्म है।”

‘ढिशूम’ में साकिब क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ वरुण धवन, जॉन अब्राहम, अक्षय खन्ना और जैकलिन फर्नाडीज भी हैं।

साकिब ने यह भी बताया कि फिल्म में उनका जैकलिन के साथ कोई दृश्य नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493