श्रीनगर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कश्मीर के तनावग्रस्त हंदवाड़ा शहर में मंगलवार सुबह कर्फ्यू में चार घंटों के लिए ढील दी गई थी, ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सकें।
श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह आठ बजे से कर्फ्यू में चार घंटों के लिए ढील दी गई। कर्फ्यू में ढील की यह अवधि कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही।”
हंदवाड़ा शहर में कर्फ्यू में ढील के दौरान दोबारा हिंसा भड़कने की वजह से सोमवार सुबह दोबारा कर्फ्यू लगा दिया गया था।
हंदवाड़ा में पिछले मंगलवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया था, जब एक स्कूली लड़की से एक सैनिक द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की अफवाहें उड़ीं।
लड़की को राज्य के उच्च न्यायालय के आदेश पर हंदवाड़ा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के समक्ष पेश किया गया, जहां उसने अपनी गवाही में सैनिक पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों को गलत बताया।
dharmpath.com dharmpath