नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।
सोनिया ने अपने एक बयान में कहा, “भगवान महावीर का जीवन तथा करुणा, सह-अस्तित्व, सादगी जैसे उनके विचार हमें किसी को नुकसान पहुंचाए बिना खुशियों का रास्ता दिखाते हैं और हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेंगे।”
महावीर जयंती का पर्व जैन धर्म के 24वें र्तीथकर भगवान महावीर के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह जैनों का सबसे प्रमुख पर्व है।
dharmpath.com dharmpath