सरदार ने युवा खिलाड़ियों को सराहा

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने इपोह में हुए अजलान शाह कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों की सराहना की।

भारत को टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल हुआ है।

अजलान शाह कप के फाइनल में भारत को आस्ट्रेलिया ने 0-4 से मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम सातवीं बार फाइनल में पहुंची थी। भारत ने पांच बार यह खिताब जीता है।

स्वदेश वापसी पर सरदार ने कहा, “यह युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छा अनुभव था, जो अपनी वरिष्ठ टीम के साथ पहली बार खेल रहे थे। विशेषकर, हरमनप्रीत, सुरेंद्र और हरजीत ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखा और काफी अच्छी तरह से टीम में शामिल हुए।”

इस वर्ष का प्रदर्शन भारत का 2010 के बाद से सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है।

इस टूर्नामेंट में जापान, कनाडा, पाकिस्तान और मलेशिया को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम ने कुल 18 गोल दागे हैं।

भारतीय टीम के निदेशक और कोच रोलेंट ओल्टमंस ने कहा, “यह रियो के लिए अच्छी तैयारी है। हमने अपनी कुछ खामियों को पहचाना है, जो इस तरह के उच्च स्तरीय टूर्नामेंटों में पता चलती हैं। हम इन खामियों पर काम करेंगे, ताकि ओलम्पिक में अच्छा प्रदर्शन दे सकें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493