महावीर जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने बधाई दी

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में लोगों से कहा कि दुनियाभर और भारतभर में अहिंसा, करुणा, प्रेम और सदाचरण जैसी भगवान महावीर की शिक्षाओं का प्रसार करें।

राष्ट्रपति ने कहा, “दुनियाभर और देश के भीतर इस दिन अहिंसा, करुणा, प्रेम और सदाचरण जैसी भगवान महावीर की शिक्षाओं का प्रसार करने का संकल्प लें। इस त्योहार पर हम सभी अपने विचार और जीवन में अहिंसा को अपनाने के लिए प्रेरित हों।”

उपराष्ट्रपति अंसारी ने अपने संदेश में कहा, “अहिंसा और करुणा जैसी शिक्षाओं के माध्यम से भगवान महावीर ने खुशी और मानवता की प्रगति का रास्ता दिखाया। इस शुभ अवसर पर हम शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और समाज निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हों।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महावीर जयंती पर, हम उनके शुद्ध विचारों और आदशरें को याद करें और एक सामंजस्यपूर्ण और शांतिपूर्ण समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493