इक्वोडोर, जापान में भूकंप से दलाई लामा दुखी

धर्मशाला, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने भूकंप से हुई जन धन की क्षति के लिए इक्वोडोर के राष्ट्रपति राफेल कॉरिया और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पत्र लिख कर दुख व्यक्त किया है। यह जानकारी धर्मगुरु के कार्यालय से मंगलवार को मिली।

दलाई लामा ने राष्ट्रपति कॉरिया को लिखे पत्र में कहा है, “मैं प्राकृतिक आपदा में मृत लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों और अन्य प्रभावित लोगों के लिए सहानुभूति और संवेदना व्यक्त करता हूं।”

जापानी प्रधानमंत्री आबे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि यह महत्वपूर्ण होगा कि जापानी बौद्ध हृदय सूत्र का पाठ करें। इस तरह के पाठ से न केवल मृतकों को लाभ हो सकता है, बल्कि भविष्य में इस तरह की आपदा को रोकने में भी मदद मिल सकती है।”

इक्वोडोर में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 413 हो गई है।

दक्षिण जापान के क्युशू द्वीप में आए 7.3 तीव्रता वाले भूकंप से 41 लोगों की मौत हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493