अमाल ने ‘सलामत’ को 17 साल की उम्र में संगीतबद्ध किया

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। संगीतकार अमाल मलिक का कहना है कि उन्होंने अपने गीत ‘सलामत’ का निर्माण 17 साल की उम्र में किया था।

फिल्मकार महेश भट्ट ने इस गीत को फिल्म ‘सरबजीत’ के लिए शामिल करने का सुझाव दिया।

अमाल (24) ने अपने एक बयान में कहा, “मैंने इस धुन को 17 साल की उम्र में बनाया था। महेश ने इसे पांच साल पहले सुना था और वो चाहते थे कि यह फिल्म ‘सरबजीत’ का पहला गीत बने।”

संगीतकार ने कहा, “इस बात को सुनने के बाद मैं भूषण कुमार और महेश के सामने इसे गाने के लिए स्टूडियो गया और बिना कोई वक्त गवाएं यह गाना तैयार हो गया।”

अमाल को आशा है कि देश के लोगों को उनका यह गीत पसंद आएगा, क्योंकि यह उनकी भावनाओं को दिलों को छू जाने वाला गीत है।

संगीतकार के तौर पर अमाल ने सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘बागी’ और ‘अजहर’ जैसी फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है।

‘सरबजीत’ के पहले गीत ‘सलामत’ को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है। यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493