पाकिस्तान ने काबुल में आत्मघाती हमले की निंदा की

इस्लामाबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने मंगलवार को काबुल में आतंकवादी हमले की निंदा की। इस हमले में 200 से अधिक लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा, “हम इस हमले में जान गवां चुके लोगों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

पाकिस्तान सरकार ने सभी प्रारूपों में आतंकवाद की निंदा की और इस दुख की घड़ी में अफगानिस्तान सरकार और वहां के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

काबुल में राष्ट्रपति कार्यालय के पास हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 200 से अधिक लोग घायल हो गए। हालांकि, अभी तक मृतकों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।

इस विस्फोट में अति महत्वपूर्ण (वीआईपी) लोगों की सुरक्षा कर रहे विशेष सुरक्षा इकाई को निशाना बनाया गया।

तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493