नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया की उन रिपोर्ट को ‘विचित्र’ बताया है, जिनके मुताबिक दिल्ली में सम-विषम परिवहन फॉर्मूला लागू रहने के बावजूद प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कुछ मीडिया वालों द्वारा निकाला गया विचित्र निष्कर्ष। पेट्रोल की कम खपत, सड़क पर कम वाहन, फिर भी बढ़ रहा है प्रदूषण।”
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सम-विषम परिवहन योजना के दूसरे चरण के दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों की वायु में गैसीय प्रदूषक (एनओ2) तथा पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) की भारी सघनता पाई गई, जबकि दिल्ली सरकार ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर सकारात्मक प्रभाव का दावा किया है।
dharmpath.com dharmpath