काबुल विस्फोट में कई मरे, 200 घायल (लीड-1)

काबुल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 200 लोग घायल हो गए।

यह विस्फोट काबुल में अफगान राष्ट्रपति कार्यालय के पास हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अजीज कावोसी ने कहा, “अस्पतालों में कई मृतकों के शव लाए गए हैं और 198 घायलों को भी लाया गया है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया कि फिलहाल मृतकों की सही संख्या बता पाना मुश्किल है।

शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया था कि विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई। हालांकि फिलहाल मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घातक विस्फोट के जरिये वीआई लोगों की सुरक्षा में तैनात विशेष सेवा इकाई को निशाना बनाया गया है।

विस्फोट के बाद भारी गोलीबारी जारी होने की वजह से सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, बंदूकधारी इकाई के अंदर घुसने में कामयाब रहे थे।

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने घटना की निंदा की है और इसे आतंकवादी हमला करार दिया।

तालिबान आतंकवादी गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493