निशानेबाजी : रूस के मासलेनिकोव ने जीता टेस्ट इवेंट में स्वर्ण

रियो डी जेनेरियो, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के ब्लादिमीर मासलेनिकोव ने खराब शुरुआत से उबरते हुए यहां जारी निशानेबाजी टेस्ट इवेंट में पुरुषों की 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

यह मासलेनिकोव के करियर का पहला विश्व कप सीरीज स्वर्ण पदक है।

चीन के साओ येफेई दूसरे स्थान पर रहे। साओ ने 206 अंक अर्जित किए जबकि मासलेनिकोव ने 207 अंक प्राप्त किए। रूस के ही सर्गेई कामेंस्की ने 184.5 अंकों के साथ कांस्य जीता।

जर्मनी के जूलियन जुस्टुस चौथे स्थान पर रहे। 2012 के लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले इटली के निकोलो कैप्रीयानी सातवें स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493