नीतीश कर रहे बिहार की उपेक्षा : सुशील मोदी

पटना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी राष्ट्रीय महत्वकांक्षा के कारण बिहार की उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश को जनादेश बिहार के लिए मिला था, जिसकी वे उपेक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा, “अगर उन्हें (नीतीश) राष्ट्रीय राजनीति ही करनी है, तो मुख्यमंत्री पद की जिम्मेवारी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव या तेजप्रताप यादव को सौंप दें।”

नीतीश के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुक्त देश बनाने के बयान पर मोदी ने कहा कि लालू और नीतीश में संघ की आड़ में विशेष वर्ग का वोट पाने के लिए होड़ मची है, इस कारण दोनों ऐसे बयान दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में राजद, जनता दल (युनाइटेड) और कांग्रेस शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493