झारखंड : हजारी बाग में कर्फ्यू में 2 घंटे की ढील

रांची, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के हजारी बाग जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद लागू कर्फ्यू में मंगलवार को दो घंटे की ढील दी गई।

रांची, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के हजारी बाग जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद लागू कर्फ्यू में मंगलवार को दो घंटे की ढील दी गई।

पुलिस ने कहा कि कर्फ्यू में अपराह्न् दो बजे से चार बजे तक ढील दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बाकी समय कर्फ्यू जारी रहेगा और जिला प्रशासन बुधवार को स्थिति की समीक्षा करेगा और कर्फ्यू उठाने पर कोई निर्णय लेगा।

पुलिस ने कहा कि एहतियातन 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिंसा में शामिल कुछ लोगों की भी पहचान की गई है।

उल्लेखनीय है कि रामनवमी के जुलूस को लेकर हुई हिंसा के बाद रविवार रात कर्फ्यू लगा दिया गया था। हजारीबाग में हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी।

हिंसा उस समय शुरू हुई थी, जब रामनवमी के एक जुलूस को एक अन्य समुदाय के लोगों ने रोक दिया और जुलूस में इस्तेमाल किए जा रहे लाउडस्पीकर को बंद करने के लिए कहा। इसके बाद दो समूहों में संघर्ष शुरू हो गया, जिसमें पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए।

उसके बाद भीड़ ने दर्जन भर से अधिक दुकानों और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जुलूस में शामिल रहे एक व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493