चीन, वियतनाम ने संयुक्त मत्स्य गश्त शुरू की

इस दौरान, चीन के दो समुद्री पोत तथा वियतनाम के दो समुद्री पोत मछली मारने वाली जहाजों पर नजर रखेंगे और खाड़ी में पांच दिनों तक साझा मत्स्य क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।

इस साल गश्त तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

चीन-वियतनाम बेबू खाड़ी मत्स्य सहयोग समिति के तहत साल 2006 में सालाना संयुक्त गश्त शुरू हुई थी।

बेबू की खाड़ी तीन तरफ से जमीन से घिरी है। यह दक्षिणी चीन तथा उत्तरी वियतनाम के बीच स्थित है।

संयुक्त समुद्र गश्त का उद्देश्य मछली पकड़ने लिए स्थिर व मित्रवत माहौल बनाना है।

चीन तटरक्षक के एक अधिकारी ने कहा कि यह समुद्र कानून प्रवर्तकों के बीच विश्वास को गहरा और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493