मेड्रिड, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबाल लीग ला लीगा में बुधवार को एथलेटिक बिलबाओ से होने वाले मुकाबले के लिए तैयारी कर रहे क्लब एटलेटिको मेड्रिड के फारवर्ड खिलाड़ी फर्नाडो टोरेस ने कहा कि उनकी टीम का मानना है कि क्लब का शीर्ष फार्म में आना अभी बाकी है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एटलेटिको वर्तमान में लीग सूची में 76 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। रियल मेड्रिड तीसरे स्थान पर है।
एक समारोह में शामिल हुए टोरेस ने सोमवार को कहा, प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीम को चैम्पियंस लीग और ला लीग खिताब जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करते देख काफी खुश और उत्साहित हैं।
टोरेस ने कहा, “हम सब खुश हैं और इन पलों का आनंद ले रहे हैं।”
टोरेस ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को इस बात पर भरोसा करना नहीं छोड़ना चाहिए कि अभी बेहतर प्रदर्शन करना बाकी है, क्योंकि फुटबाल में कुछ भी हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath