पिछले कई दशकों में यह इक्वाडोर में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप रहा।
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के प्रतिनिधि ग्रांट लेइटी ने मंगलवार को कहा, “हम बीमारियों और आपात स्थितियों जैसे अन्य जोखिमों से बच्चों को बचाने की दिशा में प्रयासरत हैं।”
रिपोर्टों के मुताबिक, इक्वाडोर में 16 अप्रैल की रात को आए रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता के भूकंप में 413 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2,500 से अधिक लोग घायल हो गए।
प्राथमिक सरकारी रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप से 119 स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 88,000 बच्चे प्रभावित हुए हैं। लगभग 805 इमारतें नष्ट हो गई हैं और 608 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं। पोटरेवीजो और चोन में दो अस्पताल पूरी तरह से ढह गए हैं।
भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में भूस्खलन से बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। कुछ शहरों में बिजली बाधित है और सिर्फ 40 प्रतिशत संचार लाइनें ही काम कर रही हैं।
यूनिसेफ ने तटीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, जल और साफ-सफाई को लेकर चिंता जताई।
dharmpath.com dharmpath