उरुग्वे में बाढ़ से 9 की नौत

मोंटेवीडियो, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। उरुग्वे के अधिकांश क्षेत्रों में भीषण तूफान के बाद बाढ़ से नौ लोगों की मौत हो गई और 7,920 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय आपातकाल प्रणाली के हवाले से बताया कि पिछले सप्ताह शुरू हुई भारी बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित डिपार्टमेंट दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र का कोलोनिया रहा। यहां 3,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। सैन जोस में 1,250 और डुरान्जो में 1,097 तथा ट्रींटा वाई ट्रेस में 661 लोग विस्थापित हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493