जेट एयरवेज की अहमदाबाद-मुंबई उड़ान में बम की अफवाह से हड़कंप

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। जेट एयरवेज की अहमदाबाद से मुंबई आ रही उड़ान संख्या में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। इस अफवाह के कारण जेट एयरवेज की उड़ान में कई घंटों की देरी हुई।

पिछले दो महीने में यह दूसरी बार है, जब जेट एयरवेज की अहमदाबाद-मुंबई उड़ान में बम होने सूचना मिली।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बम होने की सूचना मिलने के बाद अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जेट एयरवेज की उड़ान संख्या एस2-4738 को एकांत क्षेत्र में ले जाया गया।

विमान में सवार सभी 125 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को विमान से उतार दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते ने विमान की सघन तलाशी ली। लेकिन फ्लाइट में कोई विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद दिन में 10.15 बजे विमान को उड़ान भरने की इजाजत दी गई।

गत मार्च महीने के शुरू में ब्रसेल्स विस्फोट के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेट एयरवेज को फोन कर बताया कि उसकी पांच फ्लाइटों में बम रखी गई है, लेकिन सूचनाएं महज अफवाह साबित हुईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493