सीनेट ने विधेयकको तीन के मुकाबले 95 मतों से पास कर दिया है। इस विधेयक को अब अगर हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव अनुमोदित करता है तो फेडरल एविऐशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) को धन के आवंटन की अवधि बढ़ेगी और साथ ही एफएए के अधिकार को एक अक्टूबर 2017 तक बढ़ा दिया जाएगा।
विधेयक के मुख्य प्रावधान हवाईअड्डा कर्मचारियों की जांच कड़ी करने और जन सुरक्षा उपाय मजबूत करने सहित विमानन सुरक्षा से संबंधित हैं।
इन प्रावधानों को सीनेट में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन, दोनों पक्षों ने अपना समर्थन दिया है। यह विधेयक हाल में दुनियाभर में हुए आतंकवादी हमलों, विशेषकर पिछले माह ब्रसेल्स अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के बाद लाया गया है।
dharmpath.com dharmpath