धरती के सबसे ठंडे इलाके में होने वाला यह मैराथन दुनिया का सबसे रोमांचित मैराथन माना जाता है। 12 साल के इतिहास में पहली बार इस मैराथन में 52 सदस्यों के समूह में महिला धावकों की संख्या सर्वाधिक रही थी। मैराथन में ध्रुवीय भालुओं से धावकों की रक्षा के लिए आसपास सशस्त्र बलों को लगाया गया था।
यह मैराथन दुनिया भर में आयोजित होने वाले मैराथन से कई मायनों में अलग है। इस मैराथन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी आर्कटिक महासागर के पानी पर जमी बर्फ पर दौड़ते हैं। इसे दुनिया के सर्वाधिक ठंढे मैराथन के तौर पर जाना जाता है।
इस साल का यह मैराथन नार्थ पोल मैराथन का 14वां संस्करण है।
dharmpath.com dharmpath