चीन की विकास दर 20 साल तक बेहतर बनी रहेगी : अलीबाबा

बीजिंग, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद कठिनाइयों से पार पा लेगी और अगले दो दशकों के दौरान इसकी विकास दर इतनी अच्छी रहेगी कि दूसरे देश ईष्र्या करेंगे। यह बात बुधवार को ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने कही।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मा ने कहा कि चीन को तीन से पांच साल तक कठिनाइयों का सामना करना होगा, लेकिन अगले 15-20 सालों तक इसकी विकास दर दूसरे बड़े देशों के लिए ईष्र्या का विषय रहेगा।

मा ने कहा, “पारंपरिक उद्योग कठिनाई का सामना कर रहे हैं, लेकिन घरेलू खपत में वृद्धि दर्ज की जा रही है। सेवा और उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग में तेजी है। युवा प्रतिभा इन क्षेत्रों की तरफ भाग रही है।”

मा ने कहा कि सरकार मौद्रिक नीतियों और आपूर्ति पक्ष नीतियों के माध्यम से भी देश की अर्थव्यवस्था में तेजी लाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने यद्यपि माना कि चीन की विकास दर घटने के कारण कई विदेशी निवेशक देश से किनारा कर गए हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि यह एक अवसर भी है, क्योंकि इतिहास बताता है कि मुसीबत के वक्त निवेश करने वालों को हमेशा अधिक मुनाफा हासिल होता है।

उन्होंने देश की विकास दर घटाए जाने को भी उचित ठहराया और कहा, “इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था अनंत समय तक इस विकास दर को कायम नहीं रख सकती, न ही यह विकास दर कायम रखना चीन के लिए अच्छा है।”

चीन की विकास दर सरकार के दावे के मुताबिक सात फीसदी न होकर पांच फीसदी रहने की अटकलबाजी पर मा ने कहा, “पांच फीसदी विकास दर के साथ भी आज कोई दूसरी इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था नहीं है, जिसकी इतनी विकास दर हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493