हवाना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने युवा पीढ़ी को सत्ता सौंपने का आह्वान किया है। कास्त्रो क्यूबा कम्युनिस्ट पार्टी (पीसीसी) के सातवें सम्मेलन (कांग्रेस) के समापन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कास्त्रो ने मंगलवार को संकेत दिया कि वह चाहते हैं कि शीर्ष नेता 70 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाएं। यह व्यवस्था 2021 से शुरू हो और अगले पांच साल युवा पीढ़ी के नेताओं को तैयार करने में लगाए जाएं।
कास्त्रो ने कहा, “जीवन के निष्ठुर कानून की वजह से यह कांग्रेस ऐतिहासिक पीढ़ी की आखिरी होगी। यह पीढ़ी क्रांति और समाजवाद के झंडे को बगैर किसी दुख या निराशावाद के अपने युवा आधार स्तंभों के हवाले करेगी।
84 वर्षीय राष्ट्रपति ने कहा कि पीसीसी का मुख्य मकसद हर हाल में समाजवाद की रक्षा करना, उसे संरक्षित रखना, सुधारना और पूंजीवाद को कभी भी लौटने नहीं देना है।
dharmpath.com dharmpath