श्री गोबिंदधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द शुरू करेगा ट्रस्ट

Gobinddhamtसंदौड़ [संगरूर]। भारी तबाही के बीच उत्तराखंड सरकार ने श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा पर रास्ता ठीक होने तक मुकम्मल रोक लगा दी है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के मुख्य ग्रंथी श्री जस्सा सिंह ने बताया कि इस स्थिति में गुरुद्वारा ट्रस्ट की कोशिश है कि जोशीमठ से श्री गोबिंदधाम तक की यात्रा हेलीकॉप्टर के जरिये जल्द शुरू कराई जाए।

मुख्य ग्रंथी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब बिल्कुल सुरक्षित है। वहां किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जो श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में फंस गए थे, उनको हेलीकॉप्टरों के जरिये सुरक्षित वापस भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि रास्ता ठीक होने पर ही यात्रा दोबारा शुरू हो पाएगी। पहले मौसम के चलते गुरु घर के दर्शन 5 अक्टूबर तक करवाए जाते थे। अब आपदा के चलते 24 जून से दर्शन बंद कर दिए गए हैं।

मुख्य ग्रंथी के तौर पर सेवा निभा रहे जस्सा सिंह यहां स्थित अपने घर सकुशल घर वापस पहुंच गए हैं। सभी सेवादार भी अपने-अपने घरों में सकुशल पहुंच गए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493