आतंकियों ने कैमरून के 3 सैनिकों की हत्या की

सेना के सूत्र ने बुधवार सुबह कहा कि रैपिड इंटरवेंशन बटालियन के तीन सैन्यकर्मी उस वक्त मारे गए, जब वे नाईजीरिया की सीमा से लगे दबांगा इलाके में एक निगरानी मिशन पर थे।

सूत्रों ने हमले का आरोप नाईजीरिया के आतंकवादी समूह बोको हराम पर लगाया।

पूर्वोत्तर नाईजीरिया में 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद बोको हराम ने अपनी गतिविधियां पड़ोसी देश कैमरून, चाड व नाइजर तक बढ़ाई हैं।

कैमरून के सुदूरवर्ती उत्तरी इलाके में इससे पहले एक फिदायीन हमले को अंजाम दिया गया था, जिसका आरोप बोको हराम पर लगा था।

कैमरून की सेना ने मई 2014 में बोको हराम के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493