दोहा, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पंकज आडवाणी ने एशियन स्नूकर चैम्पियनशिप में बुधवार को इराक के अलीजली अली को 4-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
दोहा, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पंकज आडवाणी ने एशियन स्नूकर चैम्पियनशिप में बुधवार को इराक के अलीजली अली को 4-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
आडवाणी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले तीनों फ्रेमों पर 78-54, 107-2 और 74-9 से कब्जा जमाया। पहले दो फ्रेम में उन्होंने 73 और 85 का ब्रेक भी हासिल किया।
पंकज चौथे फ्रेम में कड़ा संघर्ष करने के बाद भी 29-65 से हार गए। उन्होंने हालांकि पांचवें फ्रेम को 57-44 से जीत कर वापसी की और मैच अपने नाम किया।
पंकज ने मैच के बाद कहा, “नॉक आउट दौर में जीत के साथ शुरुआत करना काफी अच्छा है। यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगी जोकि टूर्नामेंट में आगे काम आएगा।”
राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाले पंकज को यहां अपने ही देश के खिलाड़ी 2015 राष्ट्रीय सब-जूनियर स्नूकर विजेता 19 साल के इशप्रीत सिंह चड्ढा के खिलाफ खेलना होगा।
dharmpath.com dharmpath