पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा जिले में दोबारा गोलीबारी की

जम्मू, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान रेंजर्स ने गुरुवार को जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर गोलीबारी शुरू कर दी।

यह मंगलवार से अब तक पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा संघर्ष विराम का दूसरा उल्लंघन है।

पाकिस्तान रेंजर्स ने मंगलवार को भी सांबा जिले में बीएसएफ सीमा चौकी (बीओपी)पर गोलियां बरसाई थीं।

यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने दो दिन के अंतराल के बाद तड़के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान रेंजर्स ने तड़के करीब 4.30 बजे बीओपी 6-आर के करीब दो-तीन छोटे बारूद वाले बम दागे।”

अधिकारी ने कहा, “सीमा रेखा की हिफाजत कर रहे बीएसएफ के जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया। किसी के हताहत होने या नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493