शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए भेजा गया यह दूसरा समूह है, इससे पहले भी 76 शिक्षकों के एक समूह को तिब्बत भेजा जा चुका है। इन शिक्षकों ने यहां की क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा और अन्य दूर-दराज के क्षेत्र जैसे जीगेज, निंग्ची, शैनन और कांबो में अपना-अपना काम संभाल लिया है। इन शिक्षकों को तीन साल के कार्यक्रम के तहत यहां लाया गया है।
यह कार्यक्रम शिक्षा, वित्त, मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है। इसे तिब्बत की शिक्षा में सुधार की उम्मीद से शुरू किया गया है। जो किसानों और चरवाहों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय और क्षेत्रीय सरकार दोनों के वित्त पोषण पर निर्भर करता है।
क्षेत्रीय सरकार के उपाध्यक्ष फेंग लिंगमिन ने बताया कि 17 नगरपालिकाओं और प्रांतों के शिक्षकों को स्कूलों में अध्ययन के लिए 20 समूहों में विभाजित किया जाएगा। इसके तहत बीजिंग और झियांग्सू के प्रांत भी शामिल हैं।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत हर साल 400 शिक्षिकों को विभिन्न तिब्बती स्कूलों से चयन कर विकसित क्षेत्रों के स्कूलों में प्रशिक्षण कराया जाएगा।
इस नई पहल का उद्देश्य 20 नामित स्कूलों में वास्तविक परिवर्तन करने के लिए अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना है।
मौजूदा समय में चीन के 21 प्रांतों और शहरों के स्कूलों ने तिब्बती छात्रों को शिक्षा उपलब्ध कराने का जिम्मा लिया है।
dharmpath.com dharmpath