मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अगले दो सप्ताहों में अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ की शूटिंग शुरू कर देंगी। इसमें वह महत्वकांशी अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हैं।
परिणीति(27) को पिछली बार शाद अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किल दिल'(2014) में देखा गया था।
ट्विटर पर मिली शुभकामनाओं के लिए अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।
परिणीति ने ट्विटर पर लिखा, “आपका बहुत बहुत शुक्रिया। शुभकामनाएं बहुत मायने रखती हैं। ‘मेरी प्यारी बिंदु’ फिल्म की शूटिंग दो सप्ताह में शुरू होने जा रही। तैयारी पूरे जोरों पर हैं।”
परिणीति इस फिल्म में पहली बार गाना गाने जा रही हैं।
कोलकाता की पृष्ठभूमि वाली ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में परिणीति को आयुष्मान खुराना के साथ देखा जाएगा।
अक्षय रॉय निर्देशित फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं।
dharmpath.com dharmpath