आस्ट्रेलिया ने नई साइबर सुरक्षा रणनीति शुरू की

साइबर हमलों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से देश की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

प्रधानमंत्री मैककॉम टर्नबुल के मुताबिक, साइबर अपराधों से लोगों, कारोबारियों और सरकार को बचाने के लिए निवेश मददगार होगा। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इससे अर्थव्यवस्था पर प्रतिवर्ष 13 अरब डॉलर से अधिक का भार पड़ेगा।

यह रणनीति अगले चार वर्षो में लागू होगी। सरकार कारोबारियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा का ढांचा तैयार करने पर ध्यान दे रही है।

मीडिया से मुखातिब होते हुए टर्नबुल ने कहा कि इंटरनेट की जगह वह होनी चाहिए, जिससे सभी देशवासी सुरक्षित महसूस कर सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493