नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली के भलस्वा क्षेत्र में गुरुवार को एक लैंडफिल में आग लग गई।
अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि घटना की जानकारी सुबह 7.50 बजे दी गई और दो दमकल वाहनों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया।
अधिकारी का कहना है कि भलस्वा लैंडफिल 21 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है। इसे 1994 में शुरू किया गया था। यहां प्रतिदिन लगभग 2,700 टन कचरा एकत्रित होता है।
dharmpath.com dharmpath