मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन, साजिद नाडियाडवाला की आगामी फिल्म ‘ढिशुम’ में नजर आएंगे। उनका मानना है कि फिल्म-निर्माता की अपनी ²ष्टि के अनुसार फिल्म का व्यापार थोड़ा अलग होगा।
अपने दो दशकों के लंबे करियर में साजिद नाडियाडवाला ने ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘किक’ जैसी फिल्मों पर काम किया है। यह फिल्म ‘ढिशुम’ उनके नाडियाडवाला ग्रैंडसंस एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रही है।
वरुण ने कहा, “शुरुआत से मैंने साजिद साहब की फिल्मों को देखा है। उनका निश्चित नजरिया है, जिस तरह से वह फिल्मों का प्रचार करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि इस तरह के दृष्टिकोण के साथ ‘ढिशुम’ का व्यापार होगा।”
रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ढिशुम’ में जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और साकिब सलीम जैसे कलाकार होंगे।
‘ढिशुम’ 29 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath